ϟ BREAKING
PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ● PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ●

Surajpur Crime News: सूरजपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, सड़क किनारे मिला 18 वर्षीय युवक का शव; घर में मृत मिली शिक्षिका मां

📅 11-10-2026 ◉ 34 व्यू

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र में पहले 18 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला और उसी दिन देर शाम उसकी मां का शव घर के बंद कमरे में बरामद हुआ। दोनों शुक्रवार से लापता बताए जा रहे थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सड़क से करीब 25 मीटर दूर मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, शनिवार को महावीरपुर कालीघाट रोड के पास मुख्य सड़क से लगभग 25 मीटर दूर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान केशवनगर निवासी सजल बरेठ (18 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस को युवक की स्कूटी केशवनगर में नायरा पेट्रोल पंप के पास मिली। युवक की मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल था।

घर के बंद कमरे में मिली शिक्षिका मां की लाश

मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब शनिवार देर शाम युवक की मां रजनी बरेठ का शव उनके किराए के मकान में मिला। मां-बेटे केशवनगर में छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे स्थित ममता कॉलोनी में रहते थे। घर की जांच के दौरान एक बंद कमरे के भीतर महिला का शव बरामद किया गया। रजनी बरेठ बेलटिकरी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के मुताबिक, उनका अपने पति से तलाक हो चुका था। शुक्रवार से लापता मां-बेटे के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए जयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल और बंद कमरे का निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट सहित अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मां-बेटे की मौत के कारणों और दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।