ϟ BREAKING
PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ● PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ●

Dhamtari News: ‘निदान-03’ शिविर से दिव्यांगजनों को मिली नई राह, 632 लोगों ने लिया हिस्सा; सहायक उपकरणों से आसान होगी जिंदगी

📅 11-10-2026 ◉ 28 व्यू

रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी जिले में आयोजित तीन दिवसीय ‘निदान-03’ विशेष शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। नगरी और धमतरी में आयोजित शिविरों के शुरुआती दो दिनों में कुल 632 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों की दैनिक गतिविधियों को आसान बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर करना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

नगरी में 172 दिव्यांगजनों को मिली सहायता

शिविर के पहले दिन 8 अक्टूबर 2026 को नगरी विकासखंड के श्रृंगी ऋषि हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 172 दिव्यांगजन शामिल हुए। पात्र हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक और वॉकर जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही नौ दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ-पैर तैयार करने के लिए आवश्यक माप लेकर प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर में 18 दिव्यांगता प्रमाण पत्र और 44 यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किए गए, जिससे हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिली।

धमतरी शिविर में 359 हितग्राहियों को मिला लाभ

शिविर के दूसरे दिन 10 अक्टूबर को धमतरी के इंडोर स्टेडियम में विशेष शिविर लगाया गया। इसमें 460 दिव्यांगजन पहुंचे, जिनमें से 359 हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरणों और सुविधाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया और महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे।

इस दौरान कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन और वॉकर सहित कई उपयोगी उपकरण वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों के लिए बस पास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और एम. आधार कार्ड जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। एक ही स्थान पर इन सुविधाओं के मिलने से हितग्राहियों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी बनी आकर्षण

शिविर परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसंपर्क विभाग ने विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई और मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ का निःशुल्क वितरण किया। प्रदर्शनी और पत्रिका को उपस्थित लोगों ने सराहा।

धमतरी कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाकर सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अंतिम दिन भी जारी रहेगी पंजीयन और परीक्षण की सुविधा

तीन दिवसीय ‘निदान-03’ विशेष अभियान के अंतिम दिन 11 अक्टूबर को भी पंजीयन, परीक्षण और कृत्रिम अंगों के मापन की सुविधाएं जारी रखने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी जरूरतमंद दिव्यांगजन आवश्यक सहायता से वंचित न रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह पहल दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है।