ϟ BREAKING
PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ● PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ●

Development News: 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, शहर के लिए 4 नए बड़े कामों की घोषणा

📅 21-09-2026 ◉ 44 व्यू

रायगढ़, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने के लिए संत प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कुल 126.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इस दौरान शहर के विकास के लिए चार नए बड़े कार्यों की घोषणा भी की गई।

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी भी सौंपी गई।

रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले को विकसित बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ नगर निगम की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सूची प्राप्त हुई है, जिनके लिए जल्द स्वीकृति मिलने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि शहर की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

चार नए बड़े विकास कार्यों की घोषणा

उप मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के लिए चार अतिरिक्त कार्यों की घोषणा की। इनमें संजय मार्केट के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 15.67 करोड़ रुपये, रामलीला मैदान में विकास, मंच एवं पवेलियन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये, तालाब संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4.99 करोड़ रुपये तथा केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाईजेशन कार्य के लिए 9.97 करोड़ रुपये शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, जल निकासी, बाजार, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनके अनुसार पिछले ढाई वर्षों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के तहत 384.66 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में सड़क, भवन और पुल सहित विभिन्न कार्यों के लिए 1,426 करोड़ रुपये की स्वीकृति का भी उल्लेख किया। रायगढ़ रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होने तथा रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन और पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन सहित अन्य सड़क परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई।

सड़क और नागरिक सुविधाओं के साथ खेल क्षेत्र पर भी जोर

कार्यक्रम में रायगढ़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय भवन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल सहित विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया गया। ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की अधोसंरचना को उसकी औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे।