ϟ BREAKING
PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ● PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ●

Crime News: अमलीडीह में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर आरोपी फरार

📅 11-10-2026 ◉ 34 व्यू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में शनिवार देर रात 18 वर्षीय युवक की धारदार पेपर कटर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक के पास की है। हमले में युवक की जांघ की मुख्य नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

घर लौटते समय युवक को घेरकर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमलीडीह निवासी गौरव सेन (18 वर्ष) के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे गौरव किसी काम से घर से बाहर गया था। वापस लौटते समय जब वह अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक के पास पहुंचा, तभी वहां मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपियों ने पेपर कटर से उसकी जांघ पर लगातार कई वार कर दिए।

गंभीर रक्तस्राव के कारण मौके पर हुई मौत

हमले में गौरव की जांघ की मुख्य नस कट गई, जिससे तेजी से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सड़क पर युवक को खून से लथपथ देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

हत्या का मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और आरोपियों की पहचान भी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।