ϟ BREAKING
PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ● PM-SETU Scheme Chhattisgarh: 30 सरकारी ITI का होगा आधुनिकीकरण, 1,446 करोड़ रुपये से युवाओं को मिलेगा उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण ● Teacher सम्मान समारोह 2026: दुर्ग और बेमेतरा के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की सराहना ● School Sports Competition 2026: कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 5 जोन के 440 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ● Chhattisgarh Sports Mission: गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयार किया विकास का रोडमैप ● Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महुआ और आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र ● Crime News: लिंगियाडीह में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, मौत के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर ● Chhattisgarh Employee News: नगरीय प्रशासन विभाग में छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, अब कागजी आवेदन से नहीं मिलेगी मंजूरी ● Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ में भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनेगा सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश ● Sugarcane Price Chhattisgarh: गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, विजय शर्मा को भेंट किया गन्ना ● Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ●

Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

📅 26-09-2026 ◉ 51 व्यू

रायपुर, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू हुई ‘आंगन मिलन सेवा’ के पहले दिन प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। राज्य के 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और माताओं-बच्चों के पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। सुपोषित थाली के माध्यम से महिलाओं को रोजमर्रा के भोजन में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल करने के तरीकों के बारे में बताया गया।

आंगन मिलन सेवा में बच्चों के अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और मातृ स्वास्थ्य व बाल पोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को परिवार और समुदाय के साथ जोड़ते हुए बच्चों के बेहतर पोषण को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थी महिलाओं ने योजनाओं से मिलने वाली सहायता के उपयोग से जुड़े अनुभव साझा किए। आयोजनों के जरिए परिवारों को पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।